Congress: राहुल गांधी का बड़ा बयान, विदेशी मेहमान आते हैं तो हमे मिलने नहीं दिया जाता, भाजपा ने किया पलटवार...

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत के दौर पर हैं, इस बीच राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वो विपक्ष के नेताओं को विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से मिलने की अनुमति नहीं देती है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि पूर्व में वाजपेयी और मनमोहन सिंह सरकारों के समय यह परंपरा निभाई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार इसे मानती नहीं। 

राहुल गांधी ने क्या कहा
मीडिया रिपाटर्स की माने तो पुतिन के भारत आगमन से ठीक पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती की विपक्ष के लोग फॉरेन डेलिगेशन से मिले, ये महत्वपूर्ण नियम है लेकिन सरकार इसको मान नहीं रही है, राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने वापस पलटवार करते हुए कहा है कि वो सीरयिस नहीं हैं और विदेशी धरती पर हमेशा भारत को कोसते रहते हैं। 

लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि फॉरेन डिग्निटरीज कोई आता है तो हमें मिलने नहीं दिया जाता है।  अटल वहिारी बाजपेई वाजपेई के समय होता था मनमोहन सिंह के समय होता था लेकिन आज कल नहीं होता है, जब फॉरेन डिग्निटरीज आती है तो विदेश मंत्रालय उनको सजेस्ट करता है कि किससे मिलना है किससे नहीं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि रिलेशन तो हमारे सबके साथ में है, लीडर ऑफ अपोजिशन हिंदुस्तान को लेकर दूसरा पर्सपेक्टिव देता है, देश को हम भी रिप्रेजेंट करते हैं सिर्फ सरकार ही रिप्रेजेंट नहीं करती है।

pc- BBC