Congress: शशि थरूर ने भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील और एआई समिट को लेकर सरकार का....राहुल गांधी हो सकते हैं उनसे...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि रक्षा इसलिए जरूरी है, ताकि कोई हमें कमजोर न समझे। साथ ही उन्होंने एआई समिट को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा है कि जब बड़े आयोजन होते हैं, तो छोटी मोटी दिक्कतें आना आम बात है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को सम्मेलन में भाषण देने वाले हैं। थरूर ने कहा, ...ये शुरुआती कुछ दिन बेहद शानदार रहे हैं। कुछ छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन इतने बड़े आयोजनों में ऐसी चीजें होती रहती हैं। 

क्या बोले थरूर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो थरूर ने कहा कि सबसे प्रभावशाली बात यह रही है कि इसमें कई देशों के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और विश्व नेताओं ने हिस्सा लिया है। वे एक कड़ा संदेश लेकर आए हैं कि वे एआई विकास की एक ऐसी नई एकीकृत दुनिया देखना चाहते हैं, जहाँ समाज पर प्रभाव ही मुख्य सिद्धांत हो। भारत ने स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र में नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा, जहां तक फ्रांसीसी राफेल का सवाल है, इसके कुछ हिस्सों का निर्माण भारत में किया जा रहा है। यह इस सौदे का एक बहुत अहम पहलू है क्योंकि इससे न केवल हमारी रक्षा प्रणाली मजबूत हो रही है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता भी बढ़ रही है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, भारत के लिए रक्षा इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि हम युद्ध करना चाहते हैं, बल्कि इसलिए है ताकि दूसरे यह न सोचें कि हम इतने कमजोर हैं कि वे हमें युद्ध के लिए उकसा सकें। यह शाब्दिक रूप से एक रक्षात्मक सुरक्षा है, और इस मामले में मैं सरकार का समर्थन करता हूं।

pc- aaj tak