News
Russia-Ukraine: मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर समझौता, 29 अक्टूबर से होगा लागू
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध के बीच राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की कोशिशों के चलते खेर्साेन के ओलेशकी शहर में दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते पर सहमति बन गई है।
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए इस कूटनीतिक सफलता की पुष्टि की है। बयान के मुताबिक, ओलेशकी शहर में ये स्थानीय युद्धविराम 29 अक्टूबर से लागू होगा। इस समझौते के तहत रूस और यूक्रेन, दोनों ही देश ओलेशकी में अपनी सभी सैन्य कार्रवाइयों को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमत हो गए हैं।
व्हाइट हाउस की मानें तो मेलानिया ट्रंप और उनके प्रतिनिधियों ने इस स्थानीय युद्धविराम के लिए रूसी और यूक्रेनी नेतृत्व के साथ डायरेक्ट बातचीत की। उनकी इन कोशिशों की वजह से ही दोनों देश इस समझौते के लिए राजी हुए हैं।
pc- ndtv india






