Congress: अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो इसी महीने आएंगे भारत, राहलु गांधी ने इस दौरे को लेकर सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो इसी महीने भारत की यात्रा पर आ रहे है। उनके मुंबई और गुजरात के जामनगर का दौरा करने को लेकर देश में चर्चा चल रही है, इन सबके बीच लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी, विदेश मंत्रालय में आपके अधिकारी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर चल क्या रहा है, शायद आप ही उन्हें समझा दें, या फिर, अगर आप चाहें तो मैं भी समझा सकता हूं। कांग्रेस ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो के प्रस्तावित मुंबई दौरे को लेकर सवाल किए हैं, विपक्षी पार्टी ने सवाल किया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री से संभावित मुलाकात पर विदेश मंत्रालय अबतक चुप क्यों है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा मार्काे रुबियो की आगामी मुंबई यात्रा के बारे में और विवरण दिया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी भी पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं है कि रुबियो मुंबई में भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। जयराम रमेश ने कहा, अमेरिकी राजदूत का यह कहना काफी असाधारण है कि डॉ. जयशंकर के भी अन्य लोगों के साथ वहां हमारे साथ शामिल होने की उम्मीद है।. उन्होंने सवाल किया कि भारत के विदेश मंत्री की देश के भीतर होने वाली बैठकों की घोषणा विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के बजाय किसी अन्य पक्ष द्वारा कब से की जाने लगी?

pc- india tv hindi