Congress को लोकसभा चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका! लालचंद कटारिया सहित कई नेता कल थाम सकते है भाजपा का दामन

जयपुर। देश में जल्द ही होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबरों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कल एक साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में का दामन थाम सकते हैं। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में ये कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पूर्व विधायक रिक्षपाल मिर्धा और विजयपाल मिर्धा भी इस दौरान भाजपा में शामिल हो सकते है। 

वहीं खबर ये है कि आलोक बेनीवाल भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। राजेंद्र यादव को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता था। खिलाड़ी लाल बैरवा को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का करीब माना जाता था। अगर ये नेता भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस  के लिए बड़ा झटका होगा। 

PC: hindi.news18