Cricket: स्पेन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत का तोड़ा रिकॉर्ड, 24 T-20 जीते
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड टूटते और बनते रहते है। अब एक ऐसा रिकॉर्ड टूट गया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा, ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के नाम दर्ज इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अब स्पेन के नाम हो गया है।
स्पेन ने लगातार 24 इंटरनेशनल मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने यह रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में बनाया था, जबकि स्पेन की टीम लगातार 24 टी20 इंटरनेशनल मैच जीती है, जो एक तरह से ओवरऑल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे आगे हैं।
स्पेन की टीम इन दिनों साउदर्न फिनलैड में मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स में हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट में टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और उसने अब तक खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के 21 लगातार इंटरनेशनल वनडे मैच जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद भी टीम रुकी नहीं और लगातार तीन और जीत दर्ज कर अपने जीत के सिलसिले को 24 मुकाबलों तक पहुंचा दिया। फिनलैंड के बाद स्पेन ने आइल ऑफ मैन, लक्जमबर्ग और बुल्गारिया को भी शिकस्त दी। इसी के साथ लगातार जीत का नया रिकॉर्ड 24 मैच तक पहुंच गया।
PC- cricinfo.com






