Crime: 16 साल की नाबालिग के साथ संबंध बनाते समय घुटा दम, कुछ ही देर में मौत, 'चोकिंग ट्रेंड' बन रहा कारण
- byShiv
- 29 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां इस घटना के बारे में जानकर हर किसी कोई सन्न रह गया है। सिडनी के नॉर्दर्न बीचेस इलाके में 16 साल की एक नाबालिग लड़की अचानक बेहोश हालत में मिली। उसे तुरंत एयरलिफ्ट करके अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम ने दम तोड़ दिया, शुरुआती जांच में इस मामले को संबंध बनाने के दौरान ‘चोकिंग’के खतरनाक ट्रेंड से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिडनी पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जारी नहीं की है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय प्रसारक और ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ समेत कई प्रमुख मीडिया आउटलेट्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि संबंध बनाने के दौरान सांस रोकने और गर्दन दबाने की वजह से लड़की का दम घुट गया था, जिससे वो बेहोश हो गई और आखिरकार उसकी जान चली गई।
क्या है ‘सेक्सुअल स्ट्रैंगुलेशन’
ये दर्दनाक हादसा सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं है, बल्कि ये उस खतरनाक और हिंसक ट्रेंड की पोल खोलता है जो आज की युवा पीढ़ी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऑस्ट्रेलिया में हेल्थ और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स लंबे समय से चेतावनी दे रहे हैं कि युवाओं के बीच ‘सेक्सुअल स्ट्रैंगुलेशन’ यानी संबंध बनाने के दौरान पार्टनर का गला घोंटने या दबाने का चलन बेहद तेजी से फैल रहा है। कई युवा इसे इंटरनेट पर देखकर एक सामान्य या रोमांचक क्रिया समझ बैठते हैं लेकिन मेडिकल साइंस के मुताबिक ये सीधे-सीधे मौत को बुलावा देना है।
pc- ndtv india






