Crime: हवस का भूख बाप, 4 साल से बेटी से करता रहा रेप, चिल्लाने की आवाज बाहर ना जाएं इसलिए तेज आवाज में चलाता टीवी, फिर देता....

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के राजकोट जिले में एक रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जानकारी के अनुसार यहां एक बाप ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की ने हिम्मत जुटाकर घर छोड़ा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि मेरा बाप मुझे पोर्न दिखाता हैं, हैवानियत करने से पहले घर के टीवी की आवाज फुल कर देता हैं ताकि चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें।

क्या हैं पूरी घटना
जानकारी के अनुसार 19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को कैंसर हुआ और वह बिस्तर पर पड़ गईं। पिता पिछले चार साल से यौन शोषण कर रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी और मारपीट का सामना करना पड़ता था। हाल ही में जब लड़की तंग आकर घर से भाग गई तो शातिर पिता ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजकोट रूरल क्राइम ब्रांच और उपलेटा पुलिस ने जब लड़की को बरामद कर पूछताछ की तो सच्चाई जानकर महिला पुलिस अधिकारियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपनी सगी भतीजी के साथ भी गलत काम किया था।

पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की आशंका है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

pc- news.uq.edu.au