Crime News: चलती एंबुलेंस में 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 10 बंदियों के बीच पीड़िता ने की दोनों की....

इंटरनेट डेस्क। फरीदाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देने वाली है। जी हां यहां चलती एंबुलेंस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के दोनों आरोपियों की पीड़िता ने पहचान कर ली है। नीमका जेल में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई गई जिसमें पीड़िता ने 10 अन्य बंदियों के बीच खड़े दोनों आरोपियों को स्पष्ट रूप से पहचान लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल इको वैन एंबुलेंस को पहले ही जब्त कर लिया है।

पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में सामुहिक दुष्कर्म की शिकार 25 साल की महिला ने शिनाख्त परेड के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस को इस मामले में काफी सबूत मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी। 

फेंक दिया था एम्बुलेंस से
खबरों की माने तो आरोपियों ने पीड़िता को गाड़ी से फेंक दिया था, जिसके कारण पीड़िता के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा और झांसी के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ही आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी एक प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर काम करते थे।

pc- hindustan