UP: कोतवाल साहब की कैबिन में गई थी महिला कॉस्टेबल छुट्टी मांगने, फिर हुआ ऐसा कांड की....अब SP साहब को करनी पड़ी...
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के बस्ती जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना के बारे में यहां लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां जहां एक महिला कांस्टेबल को अपनी बीमार मां की सेवा के लिए छुट्टी मांगना इतना भारी पड़ गया कि उसे कोतवाल की बदसलूकी और अपमान का सामना करना पड़ा।
हुई ये घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना बस्ती जिले की सदर कोतवाली की है। जहां महिला कांस्टेबल मेनका चौहान की मां की तबीयत खराब थी, जिसके लिए उन्हें छुट्टी चाहिए थी। मंगलवार को जब वह कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी के पास प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं, तो आरोप है कि कोतवाल आगबबूला हो गए। महिला सिपाही का कहना है कि कोतवाल ने उन्हें भद्दी गालियां दीं, मारने के लिए दौड़े और अपने साथी सिपाही से उन्हें पकड़ने को कहा। मेनका किसी तरह केबिन से बाहर निकल पाईं।
पहुंच गई डीआईजी ऑफिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्याय की गुहार लगाने के लिए बुधवार को मेनका अपनी 5 साल की मासूम बेटी को लेकर डीआईजी के पास पहुंची। डीआईजी को आपबीती सुनाने के बाद जब वह कार्यालय से बाहर निकलीं, तो गेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि उन्हें छुट्टी तो नहीं मिली, उल्टा उन्हें ड्यूटी से गैरहाजिर भी कर दिया गया ताकि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा सके। मामले के तूल पकड़ते ही बस्ती एसपी यशवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
PC- punjabkesari.in






