Crime news: साबरमती एक्सप्रेस में मेडिकल छात्रा के साथ रेप की कोशिश, फर्स्ट एसी कोच का मामला, जीआरपी ने...
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जीआरपी ने एक ऐसा मामला पकड़ा हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां ट्रेन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले फर्स्ट एसी कोच की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में सफर कर रही एक मेडिकल छात्रा के साथ कोच में मौजूद यात्री ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने और उसकी माँ द्वारा सोशल मीडिया पर तत्काल गुहार लगाने के बाद, ट्रेन के लखनऊ पहुँचते ही जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशीली चीज खिलाने की कोशिश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के अनुसार, पीड़िता मेडिकल की छात्रा है और वह ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रही थी। छात्रा की मां ने एक्स पर रेलवे और यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को अकेला पाकर सहयात्री अमित सिंह यादव ने मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी ने पहले छात्रा को कोई नशीली वस्तु खिलाने का प्रयास किया ताकि वह बेसुध हो जाए। जब छात्रा ने इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और गलत नीयत से उसे दबोच लिया।
किया कड़ा विरोध
छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर कोच में मौजूद अन्य यात्री और टीटीई मौके पर पहुँचे, जिसके बाद आरोपी पीछे हटा। मा की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीआरएम लखनऊ और रेल सेवा ने तत्काल रिस्पॉन्स दिया। कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना लखनऊ जीआरपी को भेजी गई। जैसे ही ट्रेन देर रात लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर रुकी, जीआरपी की टीम कोच में दाखिल हुई और आरोपी अमित सिंह यादव को हिरासत में ले लिया।
pc- livehindustan.com






