Crime News: राजस्थान में बड़ा कांड, 5 नाबालिगों के साथ में 7 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित परिजनों का हाल बेहाल
- byShiv
- 18 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के ब्यावर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी का खून खोल उठा है। अगर आप भी इस घटना के बारे में जान लेंगे तो आप भी परेशान हो जाएंगे। खबरों की माने तो यहां 4-5 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया है।
लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने ले तो नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। वह छोटी बच्चियों को मोबाइल खिलौने और अन्य प्रलोभन देते हैं और उसके बाद उनका फायदा उठाते हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) और साहिल कुरैशी (19) के रूप में की है। 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
पीड़ित परिजनों ने क्या कहा
खबरों की माने तो पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियों को कुछ युवकों ने मोबाइल दिए थे। इसके बाद दबाव बनाकर उनके साथ देह शोषण किया गया। लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए भी विवश किया जा रहा है। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि फिलहाल 4-5 नाबालिग सामने आई हैं। रविवार को उन्होंने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ युवकों ने उनको मोबाइल दिए। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया।
pc- jagran