Crime News: दिल्ली फिर से शर्मसार, नाबालिग को दुकान में बंधक बनाकर अधेड़ ने किया रेप...गई थी स्कूल का सामान लेने

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सदर बाजार से दिल दहला देने वाली इस वारदात सामने आते ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां छठी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची को अधेड़ उम्र के शख्स ने बंधक बनाया और उसका रेप किया। दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गई दुकान पर सामान लेने
बताया जा रहा है कि बच्ची दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।  दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर की रात में उन्हें पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक दुकानदार ने नाबालिग को अपनी दुकान में बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस स्टेशन से एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रात 11 बजे दुकान गई थी बच्ची 
पुलिस को जांच में पता चला कि नाबालिग पीड़िता रात 11.00 बजे के करीब अपने घर से निकली थी। उसे स्कूल के लिए कुछ सामान खरीदना था, रास्ते में दर्जी की एक दुकान पड़ती है. टेलर ने उसे बहला फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया और उसका रेप किया। नाबालिग से रेप के आरोपी का नाम मकसूद बताया जा रहा है।

pc- taylorring.com