Crime News: बहू के पहनावे और रील बनाने से परेशान थे सास ससुर, करना पड़ा दोनों को सुसाइड, रोज पहनती थी ससुर के सामने....
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के पानीपत में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां एक बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने सुसाइड कर लिया। दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था, विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।
क्या कहा घर वालों ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी, उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा। इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने जांच के बाद सास को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान सास-ससुर की मौत
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने गांव में सन्नाटा पसरा है। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवो को कब्जे में लेकर आगामी करवाई करते हुए बहु पर मामला दर्ज कर लिया है।
pc- jansatta





