CTET Exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, आज और कल होंगे पेपर, 140 शहरों में दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो देशभर में आज यानी 07 फरवरी से सबीएसई सीटीईटी परीक्षा शुरू हो गई है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद ही उपयोगी है।

बता दें, सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 07 और 08 फरवरी को आयोजित कराए जाने के लिए तय की गई है। यह परीक्षा देशभर के कुल 140 शहरों में दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

सीबीएसई की ओर से परीक्षा 07 और 08 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पेपर-2 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और पेपर-1 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में यानी 2.30 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

pc- digitallearning.eletsonline.com