Dehradun: युवती नहीं करती थी युवक के साथ में....नाराज होकर प्रेमी ने काट दिया लड़की का...अब सर्च कर रही...
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजधानी देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां पलटन बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बाजार में दहशत का माहौल बन गया। मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो गुस्से में आकर उसने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया।
नौकरी करने जा रही थी लड़की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती घर से नौकरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने युवती की उंगली और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विरोध में पलटन बाजार बंद
घटना से नाराज व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पलटन बाजार बंद कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। एसएसपी देहरादून ने बताया कि मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे, जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो गुस्से में आकर उसने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया।
pc- jagran





