Delhi: 12वीं का छात्र अपनी लड़की मित्र के साथ खा रहा था चाट, तभी 3 युवकों ने मार दी उसके सिर में गोली...फिर छोड़ भागे मौके से....
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। यहां नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चाट खाने गए 12वीं कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी गई। बताया जा रहा हैं कि छात्र अपनी एक लड़की मित्र के साथ इलाके की एक चाट की दुकान पर गया हुआ था। दोनों वहां सामान्य तरीके से चाट खा रहे थे, तभी 3 युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
बिगड़ गई बात
खबरों की माने तो यहां स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि तीनों में से किसी एक ने उस लड़के पर गोली चला दी और उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र मौके पर गिर पड़ा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है, डॉक्टर ने कहा है कि वह खतरे से भी बाहर है।
आपसी विवाद या रंजिश का मामला हो सकता है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे. पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी विवाद, रंजिश या किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है।
pc- jagran






