Delhi Elections 2025: दिल्ली में कल होगा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान, एक फेज में सुबह 7 से शाम बजे तक होगी वोटिंग
- byShiv sharma
- 04 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनावों का दिन नजदीक आ चुुका है। पांच फरवरी यानी के कल मतदान होगा। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। चुनाव में भाजपा, आप, कांग्रेस और बसपा समेत 29 दल हिस्सा ले रहे हैं। आप भी सुबह सात बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक अपने मत का उपयोग कर सकते है।
बता दें कि कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 96 महिलाएं शामिल हैं। इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों और मतदाताओं के लिए कुछ नियम बनाएं हैं जिनका उन्हें पालन करना होगा।
लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं।
pc- lokmatnews.in