Delhi: आज भी दिल्ली में के 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बंद, विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के कारण लिया गया फैसला
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप अगर दिल्ली में हैं और आज घर से बाहर जा रहे हैं तो आपकों कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जी हां दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आज एक बार फिर आपको राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशनों पर परेशानी उठानी पड़ सकती है। विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के ऐलान के चलते इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बंद रहेगी। इसके साथ ही राजधानी के कुछ रास्तों पर भी प्रतिबंध देखने को मिल सकते हैं।
डीएमआरसी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी। हालांकि, इन सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन छह मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेगी एंट्री-एग्जिट
1. पटेल चौक
2. जनपथ
3. राजीव चौक
4. मंडी हाउस
5. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
6. बाराखंभा रोड
संभलकर निकलें, आज भी कई मार्गों पर प्रतिबंध
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत लोगों को मध्य और नई दिल्ली इलाके की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। जंतर-मंतर से तिलक मार्ग और सुप्रीम कोर्ट तक तीन किलोमीटर के दायरे में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा, ऐसे में वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
pc- india tv hindi





