Delhi: मेट्रो में मर्डर...सीट के लिए पूर्व आईएएस और वकील बेटे ने कर दी पवन की हत्या! मां ने कहा देखते रहे सब कोई नहीं आया बचाने
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए है। जी हां यहां सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नोएडा निवासी पिता पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सिद्धार्थ सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संजय प्रताप सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं वह पहले भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। मेट्रो पुलिस के मुताबिक, घटना आठ अक्तूबर को शाम करीब 5.47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। पवन अपनी मां दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार जा रहे थे। मंडी हाउस स्टेशन पर संजय और सिद्धार्थ ट्रेन में चढ़े। उस समय पवन और उनकी मां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे थे। इसी बात पर विवाद हुआ, जो हाथापाई में बदल गया। पवन ट्रेन के फर्श पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने सेक्टर 44, नोएडा, निवासी पिता-पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सेक्टर 50, नोएडा निवासी सिद्धार्थ सिंह (36) गिरफ्तार कर लिया है। संजय प्रताप सिंह रिटायर आईएएस अफसर बताए जा रहे हैं। आरोप है कि संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने पवन शर्मा की पिटाई की। उन्होंने पवन को थप्पड़ मारा और धक्का दिया गया। उधर मृतक की मां ने कहा पूरी ट्रेन में खड़े लोग देखते रहे लेकिन पवन को बचाने और उन्हें रोकने कोई नहीं आया।
pc- ujjwaluttarakhandlive.com






