Delhi: विदेशी महिला ने दोस्त को होटल में बुलाया मिलने, इसके बाद हुआ ऐसा कि...
- byhanumnan
- 13 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खबरों के अनुसार, ब्रिटिश मूल की महिला सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी।
पुलिस ने बताया कि इंग्लैंड की महिला ने कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। महिला ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में एक अन्य व्यक्ति के साथ आरोपी ने महिला से गंदी हरकत की।
पुलिस ने बताया कि वसुंधरा,मयूर विहार पूर्वी दिल्ली निवासी आरोपी को रील बनाकर इंस्टग्राम पर डालने का शौक है। कुछ महीने पहले उसकी लंदन निवासी महिला से दोस्ती हो गई। युवती दिल्ली महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी। यहंा पर महिला ने कैलाश को बुलाया। वह दोस्त वसीम के साथ होटल में पहुंच गया। वहां दोनों ने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने होटल में हंगामा कर दिया।
PC: aajtak