Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस पर बन रहे ये शुभ योग, जरूर खरीदें इस दौरान ये चीजे

इंटरनेट डेस्क। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है और फिर पांच दिनों तक यह त्योहार चलता है। हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस की शुरुआत कई शुभ योग के साथ हो रही है।

बन रहे गजब के योग
ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों के शुभ प्रभाव के साथ कुछ चीजों की खरीदारी से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

धनतेरस पर खरीदे ये चीजे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी से बने आभूषण खरीदे
धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण को घर लाना और भी लाभकारी माना जाता है। 
खड़ा धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करना चाहिए।
झाड़ू खरीदने से घर में बरकत होती हैं।
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना बेहद शुभ होता है।

pc- amar ujala