Dhurandhar 2: खत्म नहीं हुई अभी 'धुरंधर' की पूरी कहानी, इस साल के आखिरी तक फिर मिलेगा धुरंधर 3 का नया!
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चाओं में है। इसके साथ ही फिल्ममेकर आदित्य धर भी इंडस्ट्री में इस समय हॉट-टॉपिक बने हुए हैं। अब डायरेक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म से जुड़ी एक रोचक चीज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार धुरंधर की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हालिया इंटरव्यू में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पर बात की है।
उन्होंने फैंस को धुरंधर से जुड़े एक दमदार सरप्राइज के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। ज्योति ने साफ कहा कि उनकी धुरंधर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा से धुरंधर की को-प्रोड्यूसर ने कहा, धुरंधर के साथ हम अभी खत्म नहीं हुए हैं। इस साल के अंत में ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।
कुछ खास बात हमारे पास तैयार है, हालांकि ज्योति ने ये साफ नहीं किया है कि ये धुरंधर का पार्ट 3 है या उसकी कोई स्पिन-ऑफ फिल्म होगी। धुरंधर को-प्रोड्यूसर के इस बयान ने लोगों के बीच प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस पैदा कर दिया है। जो बातें सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से चल रही थीं।
pc- bollywoodshaadis.com






