Diwali 2024: दिवाली के दिन भूल से भी ना करें ये 6 काम, मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज, नहीं बरसाएगी अपनी कृपा
- byShiv
- 19 Oct, 2024
pc: news24online
दिवाली का त्यौहार हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसकी तैयारियां कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। दिवाली के दिन लोग माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर मौजूद रहती है इसलिए उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय आजमाते हैं। जो भी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि-विधान से करते हैं वे उनके घर में प्रवेश कर उन्हें अपना आशीर्वाद देती है। लेकिन जो लोग ये 6 काम भूल से भी करते हैं उनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
1. पैसों का न करें लेन देन
दिवाली जैसे शुभ पर्व के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति किसी को पैसे देता या लेता है, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जो समृद्धि और धन की देवी मानी जाती हैं। इसके साथ ही, दिवाली के दिन लेन-देन करने से आर्थिक संकट आने की संभावना रहती है। इसलिए, धन से जुड़े किसी भी प्रकार के लेन-देन से इस दिन परहेज करना चाहिए ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।
2. इस समय न लगाएं झाड़ू
दिवाली के दिन शाम के समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। इस से मां लक्ष्मी घर से चली जाती है। दिवाली के दिन शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है। ेहिं दिवाली के दिन भूलकर भी झाड़ूओं को पैर भी न लगाएं। झाड़ू को पैर लगाने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
3. इन लोगों का भूलकर भी न करें अपमान
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन अगर कोई भी अपने माता पिता या किसी स्त्री का अपमान करता है तो उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी, जो धन और समृद्धि की देवी हैं, सदा के लिए उस घर से चली जाती हैं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, और हिंदू धर्म में स्त्रियों को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस दिन स्त्रियों या माता-पिता का अपमान करने से व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए, अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो दिवाली के दिन किसी स्त्री या अपने माता-पिता को दुख न पहुंचाएं।
4. सूर्योदय के पहले उठें
शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। अगर कोई सूर्योदय के बाद भी सोता रहता है तो उसे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है। इसलिए दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठें। इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी।
5. घर को गंदा न रखें
शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी साफ़ सुथरे घर में ही प्रवेश करती है। जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। इसलिए आपको घर की सफाई जरूर कर लेनी चाहिए।
6. भूल से बाल न कटवाएं
दिवाली के दिन भूलकर भी बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आ जाती है।






