Diwali 2026 Date: इस बार भी दिवाली की तारीख को लेकर हो रहा कन्फ्यूजन, जाने 8 या 9 नवंबर किस दिन हैं दिवाली, ये रहे पूजा के शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 26 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार नजदीक है। 14 दिन के बाद 5 दिवसीय रोशनी का त्योहार शुरू हो जाएगा। यह त्योहार खुशहाली और समृद्धि लेकर आता है। बता दें कि दिवसीय पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे, तब नगर वासियों ने पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया था, तभी से दिवाली का शुभ त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। हालांकि इस बार दिवाली की तरीख को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है। कोई 8 नवंबर तो कोई 9 नवंबर को दिवाली बता रहा है।
दिवाली 2026 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11.28 बजे शुरू होगी, इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12.32 बजे होगा। उदया तिथि और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त- शाम 5.54 बजे से 7.50 बजे तक
प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5.41 बजे से रात 8.17 बजे तक
निशिता काल मुहूर्त रात 11.44 बजे से रात 12.36 बजे तक
दिवाली पूजा की सामग्री
दिवाली की रात पूजा से पहले सभी जरूरी सामग्री तैयार कर लें। इसमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, रोली, कुमकुम, चंदन और अक्षत रखें। इसके अलावा पान, सुपारी, पंचामृत, नारियल, गंगाजल, कलश, आम के पत्ते, मौली और जनेऊ की जरूरत होगी। पूजा के लिए फूल, फल, दूर्वा, धूप, कपूर, दीपक और रुई की बत्ती भी रखें। खील, बताशे और मिठाई भी पूजा में अर्पित की जाती है।
pc- panchangbodh.com





