Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में 40 साल बाद होगा ये काम, ट्रंप करेंगे पहली बार....

इंटरनेट डेस्क। 20 जनवरी को अमेरिका के नव नियुक्ति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने वाले है। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की ओर होगी। खबर है कि ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह में दो बाइबल का इस्तेमाल करने वाले है। यह बाइबल ट्रंप को उनकी मां ने दी थी। अवसर था जब 1955 में ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जमैका स्थित संडे चर्च स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की थी। साथ ही बात अगर दूसरी बाइबल की करें तो डोनाल्ड ट्रंप जिस दूसरी बाइबल से शपथ ग्रहण करने वाले है उसे लिंकन बाइबल भी कहा जाता है। जिसे 1861 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने शपथ ग्रहण में इस्तेमाल किया था।

जेडी वेंस भी करेंगे यहीं काम
डोनाल्ड ट्रंप के बाद बात अगर अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए चुने गए जेडी वेंस की करें तो वे भी अपने शपथ ग्रहण में अपनी मां के द्वारा दिए गए बाइबल का इस्तमाल करने वाले है। इसे उनका पारिवारिक बाइबल भी कहा जाता है क्योंकि उनकी नानी ने इसे उनकी मां को दिया था। इसके बाद 22 सितंबर 2003 को उनकी मां बोनी ने उन्हें दी थी।

40 साल बाद होगा ऐसा
इसके साथ ही ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के स्थान में बदलाव हुआ है। आज से 40 साल पहले यानी 1985 की याद दिलाता है। जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी ठंड के कारण  रोटुंडा में भाषण दिया था। बता दें कि पहले यह समारोह यूएस कैपिटल के बाहर नेशनल मॉल में होना था। ट्रंप ने आगे कहा कि वे शपथ ग्रहण भाषण रोटुंडा में देंगे जैसा कि 1985 में रोनाल्ड रीगन ने भी ठंडे मौसम के कारण किया था।

pc- BBC