Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बनी 2026 की टॉप कमाऊ 4 फिल्मों में से एक

इंटरनेट डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 जबरदस्त कमाई कर रही है। हर कोई फिल्म को देखना चाहता हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद, अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ़िल्म की कमाई में सोमवार को उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई। लेकिन हफ़्ते भर फ़िल्म का प्रदर्शन मजबूत बना रहा और रिलीज के पांच दिनों में ही इसने ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 

अजय देवगन के लिए, दृश्यम 3 उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। फिल्म ने रिलीज से पहले ही ₹27 करोड़ की कमाई कर ली। पहले दिन के आखिर तक, फिल्म ने पूरे भारत में ₹66.75 करोड़ (नेट) की कमाई की। यह किसी भी हिंदी फिल्म की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। शनिवार को फिल्म ने ₹53.50 करोड़ कमाए और रविवार को इसमें जबरदस्त उछाल आया, जिससे इसने ₹61 करोड़ की कमाई की।

रिलीज के पहले सात दिनों में ₹245.50 करोड़ की नेट कमाई के साथ, दृश्यम 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप पांच बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है। धुरंधर 2 (₹1,186.32 करोड़), बॉर्डर 2 (₹362.76 करोड़), हनुमान अंश (₹325.48 करोड़) और मिर्जापुर द मूवी (₹233.12 करोड़) के बाद, अजय देवगन की यह फिल्म अभी चौथे नंबर पर है और मिर्जापुर पांच पर पहुंच गई है।

pc- india tv news