Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म ने दो दिन में कर डाला वर्ल्डवाइड इतने करोड़ का कलेक्शन

इंटरनेट डेस्क। जीतू जोसेफ की हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन पर 21 मई को रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस थ्रिलर का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी और उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने अच्छी शुरुआत की।

मोहनलाल स्टारर और जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित मच अवेटेड मलयालम थ्रिलर दृश्यम 3 के कलेक्शन में बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन मंदी देखी गई। हालांकि गिरावट के बावजूद, फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार परफॉर्म किया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  दृश्यम 3 ने भारत में दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

वहीं फिल्म ने अपने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का की कमाई की थी। घरेलू कमाई में गिरावट के बावजूद, मोहनलाल स्टारर ये  फिल्म विदेशी बाज़ार में शानदार परफॉर्म कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने दूसरे दिन ही विदेशों में 20 करोड़ रुपये कमाए।  इससे फिल्म की कुल विदेशी कमाई 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सिनेमाघरों में सिर्फ दो दिनों के बाद ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 76.18 करोड़ रुपये हो गया है।

pc- thequint.com