E20 Janata Party: अब कॉकरोच जनता पार्टी के बाद बनी E20 जनता पार्टी, उठ रही अब ये मांग
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया है,लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है, नाम है- ई20 जनता पार्टी, यह कोई चुनाव लड़ने वाली राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि ई20 पेट्रोल के खिलाफ शुरू हुआ एक ऑनलाइन कैंपेन है। देखते ही देखते इसके समर्थन में लाखों लोग जुड़ने लगे और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। सवाल उठ रहा है कि आखिर इस ई20 जनता पार्टी के पीछे कौन लोग हैं।
क्या है ई20 जनता पार्टी?
ई20 जनता पार्टी को ऑर्गनाइजेशन या रजिस्टर्ड पार्टी नहीं है, ये एक सोशल मीडिया पर बनाया है हैंडल है, जो एक्स और इंस्टाग्राम पर तेजी से मशहूर हो रहा है, ये पार्टी खुद को आम वाहन चालकों की आवाज बताती है, ये एक तरह का डिजिटल कैंपेन है जो उन लोगों द्वारा शुरू किया गया है, जो मानते हैं कि देशभर में ई20 पेट्रोल को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों के पास 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल (इथेनॉल-फ्री पेट्रोल) खरीदने का विकल्प भी होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर बाकायदा इसके लिए एक हैंडल बनाया गया है, जिस पर ई20 पेट्रोल को लेकर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं और यूजर्स तेजी से इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं। हैंडल द्वारा किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है कि, हमारी गाड़ियां कोई टेस्ट मशीन नहीं हैं। हमने इन्हें अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है, टैक्स भी पहले ही चुका दिया है। पोस्ट में लिखा गया है कि, भारत एक मध्यम वर्ग का देश है, यहां करोड़ों लोगों के लिए गाड़ी सिर्फ शौक नहीं, बल्कि रोज़गार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का सहारा है, ऐसे में फ्यूल की बचत और इंजन की परफॉर्मेंस सीधे जेब पर असर डालती है। फिर सवाल उठता है कि जब वाहन निर्माता अपनी गाड़ी के लिए जिस फ्यूल के इस्तेमाल की बात करता है, तो उस के बजाय आम लोगों के वाहनों के इंजन पर नए प्रयोग क्यों किए जाएं?
क्या है मांग?
ई20 जनता पार्टी की सबसे बड़ी मांग यह है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर ई20 के साथ 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए। इस सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट के अनुसार, किसी सब्सिडी, फ्री फ्यूल या इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बंद करने की मांग नहीं कर रहे हैं।
PC- mathrubhumi.com






