Viral Video: कार में गर्लफ्रेंड के साथ पति कर रहा था...तभी देख लिया पत्नी ने...बचने के चक्कर में भगाई कार तो पत्नी लटक गई...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 05 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन वीडिया में आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाता है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का बताया जा रहा है। यहां वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका के कारण पति ने बीवी को बीच सड़क पर चलती हुई कार के बोनट पर लटका लिया और वह कार चला रहा है। खबरों की मानें तो बीवी ने पति को प्रेमिका के साथ मोमो खाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
सड़क पर ही हो गया हंगामा
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का नाम सुनीता बताया जा रहा है। वहीं, पति मयंक और उसकी प्रेमिका का नाम माही बताया जा रहा है। पति की इस हरकत पर बीवी ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बोनट पर लटकी रही पत्नी
बताया जा रहा हैं कि मंयक अपनी दोस्त माही के साथ शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी पर मोमो खा रहा था। तभी उसकी बीवी आ गई और दोनों को साथ देख विरोध करने लगी। स्थिति देखते हुए पति ने गर्लफ्रेंड के साथ जब भागने की कोशिश की तो बीवी कार को रुकवाने के लिए बोनट पर लटक गई और मयंक बेशर्मी से कार को चलाता रहा। तभी किसी ने इसका वीडियो शूट कर लिया। वहीं लोगों ने गाड़ी को रुकवाकर महिला की जान बचाई।
pc-rochakkhabare.com






