E85 Fuel Launch: सरकार ने लॉन्च किया E85 फ्यूल, मिलेगा पेट्रोल डीजल से 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता

इंटरेनट डेस्क। मीडिल इस्ट में बढ़ रहे संकट के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां सरकार ने आधिकारिक तौर पर ई85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि नया ब्लेंडेड फ्यूल आम नागरिकों की जेब पर पेट्रोल के मुकाबले हल्का असर डालेगा।

क्या बोले मंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार मौजूदा ई20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। ई85 फ्यूल की बात करें तो ये एक ऐसा पेट्रोल के साथ मिश्रण है जिसमें 85 फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाता है।

1.85 लाख करोड़ की हुई बचत
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अभी तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए देश करीब 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईंधन की कमी देश में नहीं हुई. वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की उठा-पटक का ग्राहकों पर असर कम से कम हुआ है।

PC- aaj tak