Education Loan: पढ़ाई के लिए चाहिए पैसा तो इस योजना में मिलेगा बिना गारंटी के लोन, जाने क्या करना हैं

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से बच्चे पढ़ाई तो करना चाहते हैं लेकिन उनकी फीस भरने की समस्या उनके सामने आ जाती है। इस स्थिति में वह हायर एजुकेशन हासिल करे और ज़िंदगी में एक बेहतरीन मुकाम हासिल नहीं कर पाते है। ऐसे में छात्रों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार पीएम विद्यालक्ष्मी योजना  चला रही है। इस योजना के जरिए पात्र छात्रों को बिना किसी गारंटी और बिना संपत्ति गिरवी रखे एजुकेशन लोन लेने की सुविधा दी जाती है। ब्याज में छूट का फायदा भी मिलता है।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के फायदे क्या हैं?
यह केंद्र सरकार की एजुकेशन लोन योजना है
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत आपको बिना गारंटर और बिना सिक्योरिटी के एजुकेशन लोन मिल सकता है
7.5 लाख रुपये तक के लोन पर 75 प्रतिशत तक की गारंटी सरकार देती है
इस योजना का खास मकसद आर्थिक तंगी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई रुकने की परेशानी को खत्म करना है

किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

NIRF की टॉप 100 रैंकिंग वाले संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्र
101-200 रैंक वाले राज्य सरकारी संस्थानों के छात्र
केंद्र सरकार के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्र

ब्याज में कितनी मिलेगी राहत?

सालाना 4.5 लाख रुपये तक की आय वाले छात्रों को तय नियमों के मुताबिक ब्याज में छूट मिल सकती है
4.5 लाख से 8 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के छात्रों को 10 लाख रुपये तक के लोन पर पढ़ाई के दौरान 3% ब्याज सब्सिडी दी जाएगी

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक विद्यालक्ष्मी पोर्टल pmvidyalaxmi.co.in पर जाएं
नया रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है

pc -avanseglobal.com