ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार, अय्यर के नाम बतौर कप्तान शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज
- byShiv
- 10 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच भी भारत हार गया। इस मैच के हारने के साथ ही टीम ने सीरीज भी गवा दी। इसके पहले आयरलैंड से हार कर भी भारतीय टीम टी20 सीरीज गवा चुकी है। इस मैच में हैरी ब्रूक (35 गेंदों पर नाबाद 79 रन) और फिल सॉल्ट (42 गेंदों पर 59 रन) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 मैच में भारत को नौ विकेट से शिकस्त दी।
मैच में भारतीय टीम सात विकेट गंवाकर केवल 158 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम शर्मनाक कारनामा दर्ज हो गया।
टीम इंडिया को लगभग 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2014 में ऐसा हुआ था। वहीं, भारतीय टीम ने करीब 7 साल बाद बैक टू बैक टी20 सीरीज गंवाई है। आयरलैंड में 2 मैचों की सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड में भी हार गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक खेले 6 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना किया। इस हार के साथ ही अय्यर के नाम बतौर कप्तान शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
PC- cricinfo.com




