FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना फीफा विश्व कप के फाइनल में, 19 जुलाई को स्पेन से होगी टक्कर

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्वकप के फाइनल के लिए दो टीमें अपने खिताबी दौड़ के लिए आखिरी पड़ाव पर आ पहुंची है। पहली टीम स्पेन तो दूसरी टीम अर्जेंटीना फाइनल में पहुंच चुकी है। लियोनेल मेसी के जादुई खेल के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने बुधवार रात को फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी।

अब उसका खिताब के लिए 19 जुलाई को स्पेन से मुकाबला होगा। अर्जेंटीना 85 मिनट 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल कर उनसे रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में अटलांटा में एंथनी गॉर्डन के 48वें मिनट में किए गए गोल से इंग्लैंड की टीम फाइनल की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी का शानदार खेल देखने को मिला।

मेसी के शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज से शानदार गोल टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई दी। इस प्रकार से अर्जेंटीना ने 7वें वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

pc- india tv news