FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा बयान, मौजूदा विश्व कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड के बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ा बयान दिया है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो ने अपने शानदार करियर के अंत को लेकर बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व कप उनका आखिरी होने वाला है। ब्राजील के स्टार नेमार ने नॉर्वे से हार के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस वार्ता में माना कि जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा की जा रही थी। आखिर वो दिन आ गया है। उन्होंने कहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी विश्व कप होने वाला है। रोनाल्डो ने कहा, मैं इस मुकाबले का पूरी तरह से आनंद लेना चाहता हूं। क्योंकि ये मेरा आखिरी विश्व कप होने वाला है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ये मेरा आखिरी मैच न बन जाए।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि स्पेन के खिलाफ मुकाबले में कुछ भी हो, वे पूरी तरह से संतुष्ट होकर जाएंगे। उन्होंने कहा, सच कहूं तो कल जो भी हो। मैं पूरी तरह संतुष्ट मन से यहां से जाऊंगा। 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि 1000 क्योंकि मैंने फुटबॉल के लिए अपना सब कुछ दिया है। मुझे किसी बात का पछतावा नहीं होगा।

pc- sportsdigest.in