FIFA World Cup 2026: पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने किया संन्यास का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्वकप में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का सपना टूट गया है। नॉर्वे ने आज प्री क्वार्टर फाइल में ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी और इसके साथ ही नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। 

नॉर्वे की जीत के हीरो एरलिंग हालैंड रहे। जिन्होंने अपनी टीम की ओर से दोनों गोल दागे। वहीं इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने संन्यास ले लिया है। नेमार ने ही अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल किया।

मैच के 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे के लिए पहला गोल किया। उसकी ओर से दूसरा गोल भी हालैंड ने ही किया। इस गोल से उन्होंने टूर्नामेंट में गोल करने के मामले में मेसी की बराबरी कर ली है। उनके भी सात गोल हो गए हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए।

pc- hellocities24.com