FIFA World Cup 2026: फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल में, एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में पहुंचे मेसी के बराबर
- byShiv
- 10 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमिफाइनल में पहुंच गया है। इस मैच में फ्रांस के स्टार खिलाड़़ी किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बोस्टन स्टेडियम में मोरक्को के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अच्छा खेल दिखया। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
फ्रांस के लिए मैच का पहला गोल 60वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर उन्होंने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों द्वारा घेरे जाने के बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।
किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस की ओर से दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मैच में फ्रांस का दबदबा देखने को मिला। किलियन एम्बाप्पे के फीफा विश्व कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच गोल्डन बूट की रेस रोचक होती जा रही है।
pc- aaj tak






