fifa
FIFA World Cup 2026: ब्राजील के लिए अच्छी खबर, नेमार जूनियर स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। ब्राजील के मुख्य कोच कार्लाे एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर स्कॉटलैंड के खिलाफ 25 जून को होने वाले ग्रुप-सी के आखिरी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 34 वर्षीय नेमार दाईं पिंडली (काफ) की चोट के कारण अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्हें 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय चोट लगी थी, जिसके चलते वह मोरक्को और हैती के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे।
हैती के खिलाफ जीत के बाद एंसेलोटी ने कहा, नेमार रविवार को व्यक्तिगत ट्रेनिंग करेंगे और सोमवार को टीम के साथ अभ्यास में शामिल होंगे। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
pc- aaj tak






