Health Tips: बदल रहा हैं अब मौसम, नहीं होना चाहते बीमार तो डाइट में करले इन चीजों को शामिल
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम समाप्त हो चुका हैं और अब इसके बाद हल्की गुलाबी सर्दी की शुरूआत होने वाली हैं, ऐसे में बहुत से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार या गले के संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इन संक्रमण का सबसे बड़ा कारण कमजोर इम्यूनिटी होती है। वैसे बदलते मौसम के साथ आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं।
बादाम
बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ रोजाना कुछ बादाम भिगोकर खाने चाहिए।
आंवला
आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर फल माना जाता है, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाता है और इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है, रोजाना एक आंवला खाने से शरीर मजबूत बनता है।
pc- amar ujala






