FIFA World Cup 2026: 15 मिनट नहीं पूरे 2 घंटे 10 मिनट तक चला फ्रांस और इराक मुकाबले में ब्रेक
- byShiv
- 23 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में कई दशकों के बाद ऐसो देखने को मिला हैं की घंटों तक मैच रूका रहा हो। इसका एक बड़ा कारण मौसम का खराब होना रहा है। बताया जा रहा हैं कि दूसरे ग्रुप राउंड के मैच में फ्रांस का सामना इराक से हुआ। दोनों टीमों की टक्कर अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया स्थित फिलाडेल्फिया स्टेडियम में चल रही थी। लेकिन इस मैच में दो घंटे और 30 मिनट का लंबा ब्रेक चला।
फ्रांस और इराक का मैच रुका
फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच मैच के दौरान एक दुर्लभ घटना घटी। फुटबॉल का मैच किसी भी मौसम में खेला जा सकता है लेकिन फ्रांस और इराक के मैच को खराब मौसम की वजह से रोकना पड़ा। भारी बारिश और तूफान की वजह से फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस और इराक का मैच रुका।
फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा है। कई दशकों में यह पहली बार था जब खराब मौसम के कारण वर्ल्ड कप का कोई मैच बीच में ही रोकना पड़ा।
pc- vietnam.vn






