FIFA World Cup: इटली का फीफा वर्ल्ड कप खेलने का सपना फिर टूटा, नहीं कर पाएं तीसरी बार क्वालिफाई
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। इटली का फीफा वर्ल्ड कप खेलने का सपना एक बार फिर से टूट गया है। इटली का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना फुटबॉल जगत के लिए बड़ा झटका है, जबकि बोस्निया ने इतिहास रचते हुए शानदार वापसी की। दूसरी ओर, चेकिया ने रोमांचक मुकाबले में डेनमार्क को हराकर अपनी जगह पक्की की।
पेनल्टी शूटआउट ने दोनों मैचों का फैसला किया, जहां दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों ने जीत हासिल की। बता दें कि चार बार की फीफा विश्व कप चैंपियन इटली की टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। टीम लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही।
2026 वर्ल्ड कप के यूरोपीय प्लेऑफ में इटली को बोस्निया और हर्जेगोवीना की टीम के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला तय समय और एक्स्ट्रा टाइम के बाद 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन पेनल्टी में इटली पूरी तरह दबाव में बिखर गया।
pc- www.vietnam.vn






