Film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमा घरों में फिर से होगी रिलीज, इस फिल्म को देगी टक्कर

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में कल्कि 2898 का प्रचम पहरा रहा है।  बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन और प्रभास के एक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब किंग खान का एक्शन भी लोगों को देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खबरें हैं की शाहरुख खान की जवान फिर से रिलीज होने जा रही है। 

हालांकि किंग खान की यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में नहीं बल्कि जापान में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की अनुसार शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति की फिल्म जवान 29 नवंबर 2024 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जानकारी के अनुसार यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और भारत सहित कई देशों में फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1146 करोड़ रुपए कमाएं थे। ऐसे में अब ये फिल्म जापान में भी रिलीज होेने जा रही है।

pc- india tv hindi