France: तीन महीने में गिरी मिशेल बार्नियर की सरकार, 60 साल के इतिहास में पहली बार हुआ फ्रांस में ऐसा
- byShiv sharma
- 05 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हो चुका है। यह पहला मौका हैं जब 60 साल में फ्रांस के लोगों को यह देखने को मिला है। जी हां विपक्षी सांसदों ने मिशेल बार्नियर की सरकार को गिरा दिया है। बार्नियर सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हार गई, ऐसा पिछले 60 वर्षों में पहली बार हुआ है, जब किसी सरकार को इस तरह से सत्ता से बेदखल कर दिया गया है।
वामपंथी (एनएफपी) गठबंधन द्वारा पेश किए गए इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 331 सांसदों ने मतदान किया, जबकि सरकार गिराने के लिए केवल 288 वोट ही चाहिए थे। बार्नियर सरकार सत्ता में केवल तीन महीने ही रही।
अब मिशेल बार्नियर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपना होगा। जुलाई में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया था। राष्ट्रपति मैक्रों ने सितंबर में मिशेल बार्नियर के नेतृत्व में अल्पमत सरकार का गठन किया। 73 वर्षीय बार्नियर बहुमत न होने के बावजूद गठबंधन में सरकार चलाने का प्रयास कर रहे थे।
pc- abp news