Friday Tips: शुक्रवार के दिन भूलकर भी नहीं करें आप इन चीजों का सेवन,मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की उपासना के लिए विशेष माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ उपाय फायदेमंद होते है। लेकिन इस दिन की गई कुछ छोटी सी गलतियां मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं। अक्सर हम खान-पान पर ध्यान नहीं देते, लेकिन शास्त्रों में शुक्रवार के दिन कुछ विशेष चीजों को खाने की मनाही है।
खट्टी चीजेें
शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों (जैसे नींबू, इमली, आम का अचार) का सेवन करना सबसे बड़ा दोष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संतोषी माता का व्रत भी रखा जाता है और खट्टा खाने से वह नाराज हो जाती हैं।
लहसुन और प्याज से दूरी
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की साधना का दिन है। इस दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। सात्विक भोजन करने से मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
मांसाहार और मदिरा
किसी भी शुभ दिन या देवी की पूजा वाले दिन मांसाहार और शराब का सेवन महापाप माना गया है। शुक्रवार को ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर की दहलीज से लौट जाती हैं। इससे न केवल आर्थिक हानि होती है बल्कि परिवार में कलह और अशांति भी बढ़ती है।
pc- livemint.com





