Ganesh Chaturthi 2024: जान ले इस बार कब हैं गणेश चतुर्थी और क्या रहने वाला मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। भाद्रपद का महीना भगवान गणेश को समर्पित रहता है, क्योंकि इसी महीने में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और सबसे बड़ी बात की गणेश जी सबसे पूज्य है और सबके पहने उनकी ही पूजा होती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है तो जान लेते हैं तिथि मुहर्त और मूर्ति स्थापना का समय।

कब मनाई जाएगी चतुर्थी 
इस साल चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होने वाली है। इस तिथि का समापन 7 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में दो दिन चतुर्थी पड़ रही है। लेकिन उदया तिथि के अनुसार, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा.

गणेश प्रतिमा स्थापना का मुहूर्त
पंचाग के अनुसार 7 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उसी दिन व्रत भी रखा जाएगा। उस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है और 12 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए इसी समय में मूर्ति की स्थापना करना शुभ रहेगा।

pc-parbhat khabar