USA: अमेरिका की चेतावनी, शेख हसीना को कुछ भी हुआ तो इसके लिए बांग्लादेश की सरकार होगी जिम्मेदार

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी से पहले अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर शेख हसीना को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए पूरी तरह बांग्लादेश की सरकार जिम्मेदार होगी।

उन्होंने भारत से भी बांग्लादेश के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करने और अपने रुख पर मजबूती से कायम रहने की अपील की है। न्यूयॉर्क में बांग्लादेश का भविष्य विषय पर आयोजित एक सेमिनार में रुबिन ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान और अन्य अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए कि अगर शेख हसीना के सिर का एक बाल भी बांका हुआ तो इसके लिए सिर्फ वे ही जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने अमेरिका के राजदूत और दूसरे देशों के राजनयिकों से भी यही संदेश बांग्लादेश सरकार तक पहुंचाने को कहा। इस कार्यक्रम में शेख हसीना मुख्य अतिथि थीं. हालांकि, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने इसमें ऑनलाइन हिस्सा लिया। शेख हसीना ने इसी सप्ताह 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर स्वदेश लौटने की घोषणा की थी। वह 2024 में छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं।

pc- ndtv india