Goa Dance Club Fire: नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भागे विदेश, पुलिस घर पहुंची तब तक तो....
- byShiv
- 09 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इससें पांच ट ्यूरिस्ट और 20 स्टॉफ की जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। गोवा पुलिस ने रविवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सहयोग से मैनेजर भरत कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाबी बस्ती, सब्जी मंडी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह नाइट क्लब में दैनिक कामकाज की देखरेख के लिए जिम्मेदार था।

फरार हुए मालिक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उधर घटना के बाद नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा फुकेत भागने में कामयाब हो गए। दोनों के खिलाफ गोआ पुलिस ने एलओसी जारी कर दिया है। डीजी गोवा आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपित गौरव और सौरभ लूथरा के पते पर रेड करने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई। दोनों घर पर नहीं मिले जिससे घर के बाहर नोटिस चिपका दिया गया। सात दिसंबर की शाम गोवा पुलिस के अनुरोध पर लूथरा बंधुओं के खिलाफ एलओसी जारी कर दी। इसके बाद मुंबई में ब्यूरो आफ इमिग्रेशन से संपर्क करने पर पता चला कि दोनों सात दिसंबर की सुबह 5.30 बजे यानी घटना के तुरंत बाद 6ई 1073 फ्लाइट से फुकेत भाग गए।

हो रही पूछताछ
भरत कोहली को आगे की पूछताछ व गोवा लाने के लिए उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया। गोवा पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा उनके स्वजन को सौंप दिया है। सोमवार को गोआ पुलिस की टीम ने हडसन लेन स्थित लूथरा बंधुओं के घर पर पहुंच उनके परिवार के सभी सदस्यों से लंबी पूछताछ की।
pc- tv9, newsarenaindia.com, india today



