Gold Silver Price: आज गोल्ड की रेट में देखी जा रही गिरावट, जाने चांदी भी मिल रही किस भाव में

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सोने चांदी कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड 583 रुपये गिरकर 153798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 713 रुपये फिसलकर 240890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। 

चांदी की कीमत कितनी हुई?
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी सोमवार, 21 सितंबर को कमजोरी देखने को मिली। सुबह चांदी की कीमत गिरकर करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, पिछले सप्ताह चांदी के दाम में अच्छी तेजी रही थी।

pc-english.mathrubhumi.com