Gold Silver Price: जाने आज क्या हैं सोने चांदी के भाव, लेने जा रहे हैं तो सामने आई ये ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज 12 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। वहीं  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। 

एमसीएक्स पर सोना चढ़कर करीब ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना खबर लिखे जाने तक 875 रुपए तक चढ़ गया और 1,56,589 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2190 रुपए चढ़ी 2,37,849 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

आज सोने की कीमत क्या है?

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 15,383 रुपये प्रति ग्राम है, इन शहरों में 22 कैरेट सोना 14,101 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,538 रुपये प्रति ग्राम है, वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 15,388 रुपये, 22 कैरेट 14,106 रुपये और 18 कैरेट 11,543 रुपये प्रति ग्राम है।

12 अगस्त 2026 को दिल्ली, कानपुर और मुंबई में चांदी की कीमत ₹255.10 प्रति ग्राम और ₹2,55,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है, कीमत में ₹0.10 प्रति ग्राम और ₹100 प्रति किलोग्राम की तेजी दिख रही है ।