Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में गिरावट का दौर जारी, राजस्थान में चांदी 4 हजार तो सोना 600 रुपए हुआ सस्ता
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल का असर अब स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, चांदी के भाव में करीब 4 हजार रुपये की कमी आई है, वहीं सोने की कीमत में भी लगभग 600 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी स्थानीय भाव के अनुसार, चांदी की कीमत 2 लाख 59 हजार 100 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 57 हजार 300 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा सोना जेवराती 23 कैरेट की कीमत 1 लाख 51 हजार 440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के भाव में हल्का अंतर देखने को मिला। जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2 लाख 61 हजार रुपये प्रति किलो रही, वहीं 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
pc- zee news






